कटनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कटनी द्वारा 11 जनवरी को कटनी डिग्री कॉलेज में एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के सभी मंडलों एवं बस्तियों से आए महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के बौद्धिक उद्बोधन से हुआ। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने युवाओं को भारत माता को परम वैभव तक पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिपादित पंच परिवर्तन विषयों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोजन उपरांत संघ की शाखा पद्धति को समझाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी स्वयंसेवक पंक्तिबद्ध होकर एकत्रित हुए। इसके पश्चात परम पूज्य भगवा ध्वज का विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद संघ की प्रार्थना “नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि” का सामूहिक गायन हुआ तथा अंत में परम पूज्य भगवा ध्वज को प्रणाम किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं, दायित्ववान कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों द्वारा भारत माता की सामूहिक आरती की गई। आरती के पश्चात “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी उद्घोष से पूरा पंडाल राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंज उठा।
यह युवा सम्मेलन युवाओं में राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं सामाजिक समरसता की भावना को प्रबल करने वाला प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुआ ।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ।