केशव साहू जिला ब्यूरो
चिचोला ।लालबहादुर नगर पाथरी में परिक्षेत्रीय साहू समाज द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह श्रद्धा एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह में परिक्षेत्रीय साहू समाज के अध्यक्ष उत्तम दास साहू, उपाध्यक्ष धनाराम साहू एवं कुलेश्वरी साहू, संगठन सचिव छबिलाल साहू, महिला संगठन सचिव त्रिवेणी साहू, सचिव खिलावन साहू तथा कोषाध्यक्ष चेतन साहू ने पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष भागवत साहू, जिला महामंत्री नीलमणी साहू, जिला कोषाध्यक्ष नोबल साहू, कार्यालय प्रभारी जगमोहन साहू एवं जिला मीडिया प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अंकालू साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण की प्रक्रिया तहसील साहू संघ के अध्यक्ष गिरवर साहू द्वारा अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न कराई गई, जिसमें नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
समारोह का शुभारंभ संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, सामूहिक आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज को संगठित कर सेवा और विकास के पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं जिला महामंत्री नीलमणी साहू ने भी समारोह को संबोधित किया।समारोह में उद्बोधन पश्चात आयोजकों ने माला पहनाकर व चंदन तिलकाभिषेक कर ,शाल श्री फल माता कर्मा माता जी की चित्र भेंटकर जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू,महामंत्री नीलमणी साहू, कोषाध्यक्ष नोबल साहू,मीडिया प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अंकालू साहू, महेश्वर साहू सहित पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय साहू समाज के पदाधिकारी, महिला इकाई सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।