ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
सोलन जिला के कसौली उप मंडल के अंतर्गत मसूलखाना में रविवार को ऐतिहासिक लखदाता पीर दरगाह पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुस्ती मेले का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में मुल्लापुर के हरि ने कुश्ती दंगल में फाइल कुश्ती भाजी मारी जबकि छोटी माली में विजेंदर धामी विजय रहे इस कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के इलावा हरियाणा पंजाब दिल्ली के पहलवानों ने भाग लिया । मेले के शुभारंभ में कांग्रेश के वरिष्ठ नेता ध्यान सिंह बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की मेला कमेटी के संचालक सभी सदस्यों द्वारा ध्यान सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया, मुख्यातिथि ध्यान सिंह ने मेले में शामिल पहलवानों को सम्मानित किया । इस आयोजन के समापन पर नगर परिषद परवाणु के नेता गुगलु ओर कसौली के विधायक के भतीजे अभिषेक सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर दी । कुश्ती दंगल देर सांय समापन हुआ ।