संगठन सृजन अभियान के तहत बहोरपुरा गांव में कांग्रेस का विस्तार, कई नए कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता
रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा,,,,,,,,,कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत गांव-गांव बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष कार्यक्रम लगातार सक्रिय रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में खड़िया पंचायत के बहोरपुरा गांव में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महुआ ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह तोमर रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महामंत्री पातीराम सिंह लोधी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अतर सिंह नरवरिया की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कई नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से अहिवरन सिंह, जण्डेल सिंह, गजेंद्र सिंह, शिवराज सिंह, हरेंद्र सिंह, आलोक, मुकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बड़े सिंह, उम्मेद सिंह, मुनेंद्र सिंह, अनिल सिंह, रवि सिंह विश्राम सिंह, निलेश सिंह मनीष सिंह, विकास, हरि ओम, जयदीप सिंह, सैकड़ो की संख्या और लोग उपस्थित हुए
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव संगठन को मजबूत कर आमजन की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन सृजन अभियान से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है और पार्टी लगातार जनाधार बढ़ा रही है।
कार्यक्रम का समापन कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।नवनुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत सम्मान पातीरामसिंह लोधी द्वारा किया गया सोल श्रीपाल एवं कांग्रेस का पार्टी का पट्टा देकर सभी को सम्मानित किया गया