सहारनपुर- देवबंद
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
थाना देवबंद के सांपला मार्ग पर पापुलर की लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग रईस (70) को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के चलते मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवागमन सुचारु कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के सांपला मार्ग निवासी मोहम्मद रईस ट्रक यूनियन के समीप चाय की दुकान चलाते हैं। देर शाम वह किसी काम से सांपला मार्ग पर गए थे। बताया गया है कि सड़क पार करने के दौरान गाव गोपाली की ओर से आई तेज गति ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिसके चलते रईस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिस वजह से देवबंद-बरला मार्ग और सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एस आई अजब सिंह व एस आई रविन्द्र कसाना मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए नगर के सीएचसी भिजवाया और सड़क पर लगा जाम भी खुलवाया घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी, ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़