फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ सर्राफा व्यापारी संजीव गोयल ने अपने पिता स्वर्गीय हरि शंकर गोयल उर्फ हरी लाला की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। बुधवार 28 जनवरी को प्रातः लगभग 10 बजे उन्होंने पूजा-अर्चना एवं हवन यज्ञ कर अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसके उपरांत कस्बा फतेहगंज पश्चिमी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब, असहाय, विधवा, विकलांग, बुजुर्ग एवं साधु-संतों को कड़ाके की ठंड और शीत लहर से राहत दिलाने के उद्देश्य से लगभग 250 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए गोयल परिवार का आभार जताया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में गोयल परिवार की ओर से प्रवीन गोयल, गोविंद गोयल, गौतम गोयल, तुषार गोयल, रोहन गोयल, श्रीमती मोहिनी गोयल, प्रीति गोयल, रजनी गोयल, साथ ही अमित गोयल, दीपक गोयल, पंकज गोयल और मनोज गोयल का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला सहित कई प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संजीव गोयल द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सेवा और संवेदना की भावना को मजबूत करते हैं।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली