इंडियन टीवी न्यूज सुशील चौहान जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी: कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में बोर्ड परीक्षा परिणामों के उन्नयन को लेकर जिले के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में संस्थावार त्रैमासिक अर्धवार्षिक एवं विगत प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों की गहन समीक्षा की गई तथा प्रत्येक विद्यालय के प्राचार्य से पृथक-पृथक चर्चा कर कमजोर विषयों विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति एवं परीक्षा परिणामों में सुधार हेतु बनाई गई कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए विषयवार अतिरिक्त कक्षाएं, पुनरावृत्ति एवं अभ्यास कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा तिथि तक शिक्षक अनावश्यक अवकाश पर न जाएं तथा शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो।
कलेक्टर ने प्राचार्यों को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेते हुए परीक्षा परिणामों के उन्नयन हेतु निरंतर निगरानी, प्रभावी शिक्षण व्यवस्था एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के विशेष निर्देश दिए।बैठक में सीईओ जिला पंचायत अंजली जिला शिक्षा अधिकारी,सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।