ब्यूरो चीफ – राकेश मित्र
नई दिल्ली:एनएचआरसीसीबी (नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो) के छत्तीसगढ़ राज्य के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार शुक्ला के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का क्षण है कि उन्हें इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सम्मेलन 2026 के दौरान “डेलीगेट सर्टिफिकेट –2026” से सम्मानित किया गया ,यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्रद्युम्न को एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार, रूस दूतावास की प्रतिनिधि क्रिस्टीना अनानिना, पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद तथा राष्ट्रीय समन्वयक प्रभात कुमार मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय एवं संगठनात्मक नेतृत्व के क्षेत्र में प्रद्युम्न कुमार शुक्ल के उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।