दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
श्रम संगठनों द्वारा बुलाई गई अखिल भारतीय आम हड़ताल में भाग लेते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) भाकपा (माले) के जनपद सोनभद्र इकाई ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी दुद्धी को सौंपा ।जिसमें चार लेबर कोड, मनरेगा की जगह लाए गए ‘विकसित भारत जी राम जी ‘ कानून और अन्य जनविरोधी नीतियों का विरोध जताया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि चार लेबर कोड मजदूरों के आठ घंटे काम, यूनियन बनाने और हड़ताल के अधिकारों पर कुठाराघात हैं तथा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाते हैं। विकसित भारत जी राम जी कानून ने मनरेगा के कानूनी रोजगार अधिकार को केंद्र की मर्जी पर छोड़ दिया है, जिसमें व्यस्त सीजन में 60 दिन काम न देने की छूट है तथा केंद्र का भुगतान हिस्सा घटाया गया। इसके अलावा बुलडोजर नीति, सार्वजनिक निजीकरण और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का भी विरोध किया गया।
मांगो में चार लेबर कोड समाप्त कर पुराने श्रम कानून बहाल हों।,विकसित भारत जी राम जी वापस हो, मनरेगा में 200 दिन काम 600 रुपये मजदूरी और बकाया भुगतान हो।,बुलडोजर कार्रवाई बंद हो, गरीबों-आदिवासियों के अधिकार सुनिश्चित हों।,बिजली निजीकरण रोका जाए, 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाए। और भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द हो प्रमुख मांगे शामिल है ।
उपजिलाधिकारी दुद्धी को सौंपे ज्ञापन पर तहसील प्रभारी बिगन राम गोड़ ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर धनेश्वरी सिंह, अनिल कुमार, नारद, मुनी रामचंद्र, राजकुमार, दीनदयाल, रमेश कुमार, शेर सिंह, जयसिंह, प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, बिगन राम, रामजीत, लालसिंह, श्रीकिशुन, मदन उपस्थित रहे।