दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
नगरपंचायत दुद्धी में आज बृहस्पतिवार को डीएमएफ योजना के अंतर्गत कस्बे के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़कों का शिलान्यास कर दिया गया है। काफी लंबे समय से दुद्धी वासी इन सड़कों के निर्माण की मांग करते आ रहे थे, जो अब पूरा होता दिख रहा है। इन सड़कों से स्थानीय आवागमन आसान होगा और क्षेत्र का विकास गति पकड़ेगा।
कस्बा वार्ड नंबर 2 के मुख्य मार्ग पर बंधु चौरसिया के घर से रामनगर रोड अंजनी वकील के घर तक सीसी रोड का शिलान्यास किया गया, जिसकी अनुमानित लागत 39 लाख 96 हजार रुपये है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 7 में मोहम्मद अली के घर से सोनू के घर तक सीसी रोड शिलान्यास की लागत 39 लाख 34 हजार रुपये निर्धारित है। वार्ड नंबर 8 व 11 में अनिल जायसवाल के घर से चर्च गेट के पास तक सड़क शिलान्यास पर 39 लाख 94 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं, वार्ड नंबर 4 में शिवाजी तालाब से अमवार रोड तक सीसी रोड के शिलान्यास पर 36 लाख 8 हजार रुपये का लागत है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि दुद्धी के विकास के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। इन सड़कों से आमजन को काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र की सड़क व्यवस्था मजबूत होगी।नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि कस्बा वासियों की लंबे समय की मांग को पूरा करते हुए हमने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही सभी सड़कें तैयार हो जाएंगी।
वहीं स्थानीय लोगों में सड़क निर्माण को लेकर हर्ष देखी जा रही है लोगों ने इस पहल की सराहना की।
शिलान्यास में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी ,रामेश्वर राय ,जिला मंत्री दिलीप पांडे, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मनीष जायसवाल, बबलू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद जायसवाल, पंकज अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।