दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
बीआरसी दुद्धी में आज बृहस्पतिवार को “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के बीच शैक्षिक समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सोनभद्र , चेयरमैन कमलेश मोहन , बीडीओ रामविलास चौरसिया तथा प्रेमशंकर राम बीईओ ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की।
कंपोजिट विद्यालय दुद्धी, कन्या उ प्रा वि दुद्धी समेत विभिन्न न्याय पंचायतों से आए परिषदीय बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की धुरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।
विशिष्ट अतिथियों में रामेश्वर राय, दिलीप पाण्डेय, जितेन्द्र चन्द्रवंशी (नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर), दीपक शाह, अमरनाथ जायसवाल, मनोज सिंह बबलू, जगदीश्वर जायसवाल, जितेन्द्र अग्रहरि (पत्रकार), राजन चौधरी (पूर्व जिला जज), भोलानाथ अग्रहरि (मंडलीय मंत्री, उ प्र प्रा शि संघ), अवधेश कन्नौजिया, शैलेश मोहन आदि ने कार्यक्रम की सराहना की तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमशंकर राम ने समापन के दौरान बालवाटिका और प्राथमिक शिक्षा में समन्वय पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। इस मौके पर एआरपी श्यामसुंदर, उज्ज्वल मौर्य, योगेन्द्र यादव, रामसूरत, शिक्षक छविलाल, मुसईराम, ओमप्रकाश, मनोज जायसवाल, रामरक्षा, रेनू कन्नौजिया, अमिता तिवारी, लोकपति वर्मा, योगेश वर्मा, राजेश झा, लल्लूराम, मो यूसुफ, राजकमल, बिहारी लाल, मो इलियास, प्रमोद, राजेश, आशीष, आराधना आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन जितेन्द्र चौबे और प्रीति चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया।