जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा (टीकमगढ़) | शासकीय सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन कुछ अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली से जनता के दिलों में अमिट छाप छोड़ जाते हैं। ऐसा ही नजारा थाना पलेरा में देखने को मिला, जहाँ थाना प्रभारी मनोज सोनी के जिला सतना स्थानांतरण होने पर एक भव्य और भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
फूल-मालाओं से स्वागत और सम्मान विदाई कार्यक्रम की शुरुआत में थाना स्टाफ और नगर के गणमान्य नागरिकों ने मनोज सोनी जी को पुष्पहार पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूरे थाना परिसर का माहौल भावुक रहा। पुलिस स्टाफ ने अपने प्रभारी के साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की। पत्रकार और जनता का रहा विशेष जुड़ाव ।समारोह में क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं ने विशेष रूप से शिरकत की। पत्रकारों ने संबोधित करते हुए कहा कि सोनी जी का कार्यकाल न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफल रहा, बल्कि मीडिया के साथ उनका समन्वय और सूचनाओं की पारदर्शिता भी सराहनीय रही। वहीं, नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें एक ‘जन-मित्र’ पुलिस अधिकारी बताया, जिन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी।
“पलेरा का स्नेह हमेशा याद रहेगा”
अपनी विदाई की बेला पर थाना प्रभारी मनोज सोनी भावुक नजर आए। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि:”पलेरा में कार्यकाल के दौरान मुझे स्टाफ का जो सहयोग और क्षेत्र की जनता का जो प्यार मिला, वह मेरे जीवन की अनमोल पूंजी है। यहाँ की यादें और लोगों का अपनापन सदैव मेरे साथ रहेगा।”इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर पलेरा थाने का समस्त उप-निरीक्षक, सहायक उप-निरीक्षक, आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और पत्रकार साथी मौजूद रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की मंगल कामना की।