पटना — भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार बिहार में जनगणना-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके तहत पहले चरण में 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक स्व-गणना (Online) की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसमें नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
दूसरे चरण में 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं सर्वेक्षण का कार्य करेंगे। इस दौरान परिवार, मकान तथा बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गणनाकर्मियों को सही, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी दें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके
यह जानकारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जनहित में जारी की गई है।
Ishwar Kumar jha Indian TV News