हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी रिपोर्टर
मेजा, प्रयागराज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 22 फरवरी को विकास खंड मेजा के 57, मांडा के 31 तथा उरुवा के सात जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन उरुवा-मेजा मार्ग स्थित मां लक्ष्मी गेस्ट हाउस, मेजा खास में किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरांव विधायक राजमणि कोल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख मेजा गायत्री मिश्रा समेत मांडा व उरुवा के ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहेंगे।
एडीओ समाज कल्याण सुशांत पांडेय ने बताया कि पात्रता रखने वाले वर-वधू की जांच की प्रक्रिया जारी है और सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।