जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
“मिटा देंगे हर वो गुनाह जो सर उठाएगा, कानून का हाथ अब हर अपराधी तक जाएगा।”
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों और शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुढेरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है, जिसके अंतर्गत ग्राम नयागांव में मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी महेश लोधी के खेत पर योजनाबद्ध तरीके से दी गई दबिश में 10 पेटियों में भरी लगभग 81 लीटर अवैध देशी मदिरा (450 क्वार्टर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 31,500 रुपये आंकी गई है और हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी चकमा देकर फरार हो गया था लेकिन पुलिस की निरंतर दबिश और कानूनी दबाव के चलते आरोपी ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके उपरांत पुलिस रिमांड के दौरान हुई सघन पूछताछ में आरोपी ने शराब तस्करी के इस काले खेल में अन्य साथियों की संलिप्तता भी स्वीकार की और इसी कड़ी में सह-आरोपी दयालू उर्फ दयाराम लोधी को 19 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य फरार साथी की तलाश हेतु पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं जिससे क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप व्याप्त है।