करेरा।इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर आयोजित बेटियों के विवाह समारोहों में शामिल होकर उपहार देखर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।
पूर्व सरपंच गुल्ली पंडित करेरा स्थित ताज विलास पैलेस में आयोजित जयप्रकाश भार्गव जी की पुत्री के विवाह समारोह में पहुंचे। इसके पश्चात वे इंदर सिंह परमार एवं गोपाल गिरी समूह अशोक केवट,, रामरस वीरपुर एवं मानसिंह रावत भासड़ा की बेटी के विवाह कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान गुल्ली पंडित ने कहा कि बेटियों के विवाह में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद देना सौभाग्य की बात है और समाज में आपसी सौहार्द व भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर रामकिशन भागोरिया, कल्ला पंडित, कल्ली दुबे टीला राजेंद्र पाल रोहित यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
करेरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट