सहारनपुर । भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक मीटिंग में किसानों ने जमकर नारे बाजी करते हुवे डीएम ऑफिस पहुंच, जहां जिला अधिकारी मनीष बंसल द्वारा किसानों को सभागार में बैठाकर विस्तार से किसानों के मुद्दों पर चर्चा की वह समस्याओं का जल्द निवारण करने का आश्वाशन दिया। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार, मण्डल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी, मण्डल महासचिव आरिफ मलिक के नेतृत्व में जिला अधिकारी के नाम किसानों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द कराने के लिए ज्ञापन दिया। समस्याएँ निम्न प्रकार है!
किसानों का बकाया गन्ना भुगतान वर्ष 2025-26 व टोडरपुर गन्ना मिल का भुगतान वर्ष 2024-25 अति शीघ्र ब्याज सहित दिलाया जाये।
गन्ना बुवाई को ध्यान में रखते हुए, जनपद की सभी गन्ना सहकारी समिति व साधन सहकारी समितियों पर एन.पी. के. व डी.ए.पी. उपलब्ध करायी जाये।
किसानों के खेतों में नुकसान कर रहे आवारा पशुओं को पकडकर गऊशाला में भिजवाया जाये।
जनपद के सभी शीतग्रहों के मालिको को महोदय द्वारा आदेशित किया जाये कि प्राथमिकता के आधार पर शीतग्रहों में किसालों के आलू को रखा जाये।
जनपद की तहसील बेहट फल पट्टी होने के कारण यहां आम बागवानों को आम फल पर लगाने के लिए पोलोथीन बैग उपलब्ध कराये जाये जिससे आम फल सुरक्षित हो सके।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़