केशकाल :- छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जिसके कड़ी मे केशकाल के आंगनबाड़ी वर्कर्स 26 फरवरी से 27 फरवरी तक़ दो दिवसीय हड़ताल करके विरोध दर्ज करा रहे हैं.
केशकाल के रावणभाटा मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रही हैं. धरने में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुई हैं.
इस अवसर पर मुख्य रूप से
खेवन कश्यप, खेमलता नेताम, सुमित्रा राणा,घसंटीन,सुनीता, मतलाम, दुर्गा साहू उपस्थित रहे|
केशकाल से चिराग उपाध्याय कि रिपोर्ट