ब्यूरो चीफ दलजीत सिंह इंडियन टीवी न्यूज़
गाजीपुर : बिरनो थाना क्षेत्र के महमूदपुर ढेबुहा चट्टी स्थित भैरोपुर शहीद गेट के पास शुक्रवार को दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे चार विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अभिषेक राजभर (15)पुत्र अनिल राजभर, अमन राजभर (15) पुत्र रामजी राजभर, और सतीश राजभर (16) पुत्र बिरजू राजभर भागमलपुर थाना बिरनो, आरपी राजभर (14 )पुत्र रामचंद्र राजभर बख़रा थाना दुल्लहपुर शामिल थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर कई छात्र सवार थे परीक्षा देकर बद्दूपुर जा रहे थे कि इसी दौरान भैरोपुर शहीद गेट के समीप अचानक सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमन और अभिषेक की गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, सतीश सकुशल ठीक था जबकि आरपी राजभर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाई।
ऐसी ही छोटी बड़ी हर एक खबर जानने के लिए जुड़े रहिये देश के सबसे तेजी से बढ़ते न्यूज़ नेटवर्क INDIAN TV NEWS के साथ.