ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन
जिला सोलन के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल चायल के स्टोन शिव मंदिर के संचालक सत्य भूषण चौहान के अचानक हार्ट अटैक होने से देहांत हो गया शुक्रवार को सुबह सत्य भूषण चौहान अपने स्वास्थ्य के चेकब के लिए पीजीआई चंडीगढ़ गए थे सत्य भूषण चौहान अभी पीजीआई में ओपीडी में अपना स्वास्थ्य कार्ड निकाल रहे थे कि अचानक सत्य भूषण चौहान को हृदय गति का अटैक हो गया जहां मौके पर ही उनका देहांत हो गया। बता दे कि सत्य भूषण चौहान हिमाचल के पर्यटन चायल स्थल के स्टोन शिव मंदिर के संचालक के मुख्य संरक्षक थे । जैसे ही सत्य भूषण चौहान का आकस्मिक निधन की सूचना चायल स्थल में पहुंची पूरा क्षेत्र शोक की लहर दौड़ गई । शिमला संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के पुर सांसद प्रोफेसर बीरेंद्र कश्यप ने सत्य भूषण चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शनिवार को सत्य भूषण चौहान के पार्थिक शरीर को उनके गांव जेनेड घाट में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया उसके बाद दोपहर को जेनेड घाट के मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया जहां सैंकड़ों की संख्या में लोग अन्तिम यात्रा में शामिल हुए।