कटनी विजयराघवगढ़।।शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ एवं अडानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कैमोर के संयुक्त तत्वावधान में प्लेसमेंट ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 288 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 136 विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को मौके पर ही जॉब ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए, जिससे युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें अपोलो हॉस्पिटल (जबलपुर), वोल्वो आइशर कमर्शियल व्हीकल्स (भोपाल/इंदौर), टाटा मोटर्स (अहमदाबाद), गोकलदास एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (भोपाल/बैंगलोर), एम्पायर टीम मैनेजमेंट (इंदौर), न्यू ज़ील फैशन वियर प्राइवेट लिमिटेड (बदनावर, धार), जेके टायर (मैसूर), वर्धमान फैब्रिक्स (बुधनी) तथा वर्धमान यार्न्स (मंडीदीप) शामिल रहीं। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों का इंटरव्यू लेकर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ की प्राचार्य डॉ. सुषमा श्रीवास्तव, उप-प्राचार्य डॉ. अरुण तथा अडानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के क्लस्टर हेड श्री राकेश चटर्जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से 136 युवाओं को अपने करियर की शुरुआत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल है। ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उनके कौशल को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है ।
आपको बता दे कि एसीसी सीमेंट के अडानी ग्रुप में विलय के पश्चात से ही अडानी फाउंडेशन द्वारा कैमोर और आस पास के क्षेत्र के युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट एवं रोजगार से संबंधित कई कार्य किए गए है ।
कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ।