दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
स्थानीय महिला थाना परिसर में मंगलवार को आगामी चैत्र नवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना था।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया।
नवरात्रि के समय एकम को निकलने वाले अखाड़ा जुलूस ,नगर की साफ-सफाई तथा ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। पुलिस ने त्योहार स्थलों पर विशेष चौकसी बरतने का भरोसा दिलाया। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ,रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता,कमलेश सिंह कमल,मन्नू खा शाहीद सहित दोनों समुदाय के अन्य लोग उपस्थित रहे।