रिपोर्टर: जाकिर झंकार
डांग जिले में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। Swami Vivekananda Netra Mandir द्वारा “दृष्टि मित्र” प्रोग्राम के अंतर्गत इस आयोजन का संचालन किया गया, जिसमें आंखों के स्पेशल नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने की जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन District Education Office Ahwa Dang द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 कक्षा 12 की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छात्राओं को नेत्र स्वास्थ्य और नर्सिंग क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, प्रशिक्षण और भविष्य की संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि सूरत में 2 केंद्र और नवसारी में 1 केंद्र उपलब्ध हैं, जहां छात्राएं आगे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं।
इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें कन्या साक्षरता आवासीय विद्यालय सापुतारा, ऋतंभरा कन्या विद्यामंदिर सापुतारा, सांदीपनी माध्यमिक विद्यालय चिखली, पीएमश्री एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल सापुतारा और माध्यमिक विद्यालय चिंचपाड़ा शामिल हैं।
कार्यक्रम से छात्राओं को नई दिशा और प्रेरणा मिली, ऐसा आयोजनकर्ताओं ने बताया।