दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह)
जनपद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सीजीएम ने आज बृहस्पतिवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय का दोपहर में विधिवत निरीक्षण किया। दोनों न्यायिक अधिकारियों ने न्यायालय की पत्रावलियों का विधिवत निरीक्षणकिया। तत्पश्चात दोनों न्यायिक अधिकारी अधिवक्ताओं के आग्रह पर दुद्धी बार सभागार पहुंचे।दुद्धी बार संघ तथा सिविल बार संघ के अधिवक्ताओं ने दोनों न्यायिक अधिकारियों का अंगवस्त्रम तथा मोमेंटो देकर स्वागत अभिनंदन किया।न्यायिक अधिकारी जनपद सोनभद्र के दुद्धी न्यायालय में प्रथम आगमन पर उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर एसोसिएशन ने न्यायालय से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें क्षेत्राधिकार, संसाधन एवं थाना संबद्धता जैसे अहम मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में एसोसिएशन ने बताया कि दुद्धी न्यायालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत अनपरा व पिपरीथाना क्षेत्र के आईपीसी मामलों को बिना कारण मुख्यालय राबर्ट्सगंज भेजा जा रहा है, जबकि इन्हें दुद्धी न्यायालय में ही स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, कोतवाली दुद्धी की सीमा अंतर्गत हाथीनाला थाने को सीओ कार्यालय ओबरा के बजाय सीओ दुद्धी से संबद्ध करने की मांग उठाई, ताकि सीमांत ग्रामीण जनता व वादकारी आसानी से न्याय प्राप्त कर सकें। इसके अतिरिक्त, पेटी आफिसेज मामलों हेतु विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय स्थापना, न्यायालय में मेज-कुर्सी व संसाधनों की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा व दो पुलिस गार्डों की ड्यूटी, हाथीनाला थाना क्षेत्र के 8 आदिवासी गांवों (गडदरवा, चकगडदरवा, डालापीपर, खोखा, पकडेवा, हथवानी बहेराडोल व साउडीह) के आपराधिक मामलों की दुद्धी में सुनवाई यथावत रखना (अनापत्ति पत्र संलग्न), ई-चालान व्यवस्था, कैदियों के लिए लॉकअप सुविधा तथा कर्मचारियों की कमी दूर करने की मांगें भी शामिल हैं।
अध्यक्ष एडवोकेट कुलभूषण पांडेय ने हस्ताक्षरित पत्र में कहा कि जिला मुख्यालय की दूरी से स्थानीय मुद्दे लंबित हैं, इनके शीघ्र निराकरण से जनता को न्याय मिलना आसान होगा। एसोसिएशन को उम्मीद है कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी इन मांगों पर त्वरित संज्ञान लेंगे। अधिवक्ताओं ने जनपद जनपद एवं सत्र न्यायाधीश और सीजीएम को अपर जिला जज ए सीजीएम के बैठने हेतु न्यायालय भवन का भी निरीक्षण दोनों न्यायिक अधिकारियों ने किया। उसके बाद अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को कचहरी परिसर की बाउंड्री के अलावा कई आवश्यक बातों की जानकारी दी। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल में दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे सिविल बार संघ अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा प्रेमचंद यादव जितेंद्र श्रीवास्तव अरुणोदय जौहरी देवी शरण दिलीप पांडे पीयूष अग्रहरि अनुराग त्रिपाठी रजनीश अभिनय जायसवाल दीपक आनंद कुमार आशीष गुप्ता सहित काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।