दुद्धी सोनभद्र ।(विवेक सिंह)
तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से जुड़े 25 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें दो मामले का मौके पर निस्तारण किया गया ।
समाधान दिवस का आयोजन सोमवार सुबह 10 बजे दोपहर 2 बजे तक किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी रही ।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर पड़े जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापरक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से संबंधित अधिकारी करें। इसमें अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी।मौके पर उपजिलाधिकारी निखिल यादव,तहसीलदार अंजनी गुप्ता,सीओ राजेश कुमार राय सहित तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।