दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी और जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता द्वारा मनोज मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर और क्षेत्र में व्यापक उत्साह छा गया है। लोगों ने आज सोमवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं सहित विभिन्न स्थानों पर मनोज मिश्रा का भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने जगह-जगह माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने आशा जताई है कि इस नियुक्ति से स्थानीय समस्याओं के निस्तारण और विकास कार्यों में नई गति आएगी।
बधाई देने वालों में कुलभूषण पांडे,रविंद्र जायसवाल ,मनोज जायसवाल ,पंकज अग्रहरि, दिलीप पांडे, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, वीरेंद्र चौधरी , राकेश केशरी, मकसूद आलम,पंकज जायसवाल ,मनीष जायसवाल, राकेश कुमार मद्धेशिया और अंशुमान राय प्रमुख रहे।