अशोकनगर | अशोकनगर का खनिज विभाग इन दिनों भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों और विवादों के केंद्र में बना हुआ है। हाल ही में विभाग की एक महिला कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद से विभाग की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठनी शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो में खनिज विभाग की एक महिला कर्मचारी स्पष्ट रूप से किसी काम के बदले रुपयों का लेन-देन करती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो विभाग के ही कार्यालय परिसर का बताया जा रहा है, जहाँ फाइलों को आगे बढ़ाने या अवैध परिवहन पर कार्रवाई न करने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। हालांकि, यह वीडियो किस तारीख का है, इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर अभी नहीं हुई है, लेकिन इसने जनता के बीच विभाग की छवि को भारी नुकसान पहुँचाया है।
प्रभारी खनिज अधिकारी वीरेंद्र वर्मा पर गंभीर आरोप
विवाद की आंच अब सीधे प्रभारी खनिज अधिकारी वीरेंद्र वर्मा तक पहुँच गई है। खबरों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, वीरेंद्र वर्मा पर आरोप लग रहे हैं कि उनके कार्यकाल में जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन की गतिविधियों में भारी बढ़ोतरी हुई है।
अशोकनगर से मोहन जाटव कीरिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़