चैत्र मास के पावन नवरात्रों में कंजको का किया पूजन और लगाया हलवा पूरी का लंगर । कंजक पूजन से माता होती है जल्द प्रसन्न- पंडित बद्री प्रसाद
(अजय कुमार)
श्री बावा लाल दयाल ट्रस्ट द्वारा लाल द्वारा सत्संग भवन एवं धर्मशाला गुरु नानक कॉलोनी में चैत्र मास के नवरात्रों के पावन अवसर पर मंदिर पुजारी पंडित बद्री प्रसाद ने अध्यक्ष दर्शन लाल भाटिया द्धारा माँ दुर्गा का पूजन करवाया । हवन यज्ञ के यजमान प्रधान दर्शन लाल भाटिया एवं समाज सेवक नरिंदर भाटिया द्वारा हवन यज्ञ में पुर्ण आहुति डाली गयी । पंडित बद्री प्रसाद ने अष्टमी और नवमी का महत्व बताते हुए कहाकि धर्म ग्रंथों में 3 वर्ष से लेकर 9 वर्ष की कन्याएं साक्षात माता का स्वरूप मानी जाती हैं । 1 कन्या की पूजा से ऐश्वर्य, 2 की पूजा से भोग और मोक्ष, 3 की पूजा करने से अर्चना से धर्म, अर्थ एवं काम, चार की पूजा से राज्यपद, 5 कन्याओं की पूजा करने से विद्या, 6 कन्याओं की पूजा से 6 प्रकार की सिद्धि, 7 कन्याओं की पूजा से राज्य, 8 कन्याओं की पूजा से संपदा और 9 कन्याओं की पूजा से पृथ्वी के प्रभुत्व की प्राप्ति होती है। कंजक भोजन कराने के बाद कन्याओं को दक्षिणा देनी चाहिए । इस प्रकार महामाया भगवती प्रसन्न होकर मनोरथ पूर्ण करती हैं । इस मौके संगत में पूरी चने और हलवे का प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर ट्रस्ट प्रधान दर्शन लाल भाटिया, सुभाष भारती, महासचिव नरिंदर भाटिया, कोषाध्यक्ष विजय भारती, अमित अरोड़ा, प्रदीप भारती, राजीव सिंगला, पार्षद टीना शर्मा, रोहित शर्मा शेंकी, संजय गर्ग, महिंदर क्वात्रा, राकेश कुमार, पूनम भारती, सरोज, रीतू, सुनेहा, सुदामा, बृजेश कुमारी, नीलम, सुनीता तिवाड़ी, अंशु, रीमा, तिवाड़ी, शीला, रोशनी, रीना, पूनम और आस पास इलाके की महिलाएं और बच्चे इत्यादि शामिल हुए ।
कैप्शन :- आरती अरदास और कंजक पूजन करते प्रधान दर्शन लाल भाटिया, नरिंदर भाटिया, सुरिंदर क्वात्रा, विजय भारती इत्यादि ।