गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ (इंडियन टी वी न्यूज़)
कल दिनांक 30.03.2026 को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण द्वारा थाना रामगांव का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया महोदय के आगमन पर सलामी गार्द द्वारा श्रीमान जी को सलामी दी गयी सलामी के उपरांत महोदय द्वारा थाना परिसर, थाना भोजनालय, आरक्षी बैरको का निरीक्षण करते हुये महिला हेल्प डेस्क तथा साइबर हेल्प डेस्क के रजिस्टरो को चेक किया गया व हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये निरीक्षण के दौरान श्रीमान जी द्वारा थाना स्थानीय पर उपलब्ध आर्म्स एम्यूनेशन का भौतिक निरीक्षण किया गया व अधिकारी/कर्मचारीगण से शस्त्रो को खोलने- जोडने व टीयर गैस गन, एन्टीराइट गन के प्रयोग व तकनीकी जानकारियों के बारे मे पुछताछ की गयी। आर्म्स एम्यूनेशन के भौतिक निरीक्षण के बाद महोदय द्वारा थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजि0,सम्प्रदायिक विवाद रजि0, महिला अपराध रजि0,अनुसूचित जाति/जनजाति अपराध रजि0,माल मसरुका रजि0, फ्लाईसीट, व चौकीदार नियुक्ति आदि रजिस्टरो को चेक करते हुये कार्यालय, मालखाना व हवालात की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया।