सहारनपुर जनपद के तीतरों थाना क्षेत्र के ग्राम मंहगी में एक चाट की दुकान पर मोमोज लेने गए 16 वर्षीय किशोर पर उसी समाज के एक युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुई इस मारपीट में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित सिंह (16 वर्ष) ग्राम मंहगी स्थित चाट की दुकान पर मोमोज लेने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसी समाज के एक युवक से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने अमित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अमित के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को तुरंतसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी तीतरो विकास चारण ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएग
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़