अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की चिचोली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम आलमगढ़ में रात लगभग 8:00 बजे अचानक आंधी तूफान के साथ बहुत जोरों की बारिश चालू हो गई। देखते ही देखते चारों ओर से बादल गरजने और बिजली की जोरदार चमकने की आवाज आने लगी। बहुत से किसानों के घर के सामने बने टीन सेट उड़ गए। कवेलू वाले मकान के कवेलू तक उड़ गए झाड़ भी टूट के गिरे हुए हैं किसानों का जो गेहूं रखा था वह भी भीग गया है। आम और महुआ में भी बहुत नुकसान हुआ है सारी केरी झड़ गई है किसानों ने शासन से अनुरोध किया है कि सर्वे कर उचित मुआवजा दे। जिन किसानों का नुकसान हुआ उनमें। रामदयाल वरकड़े मकसूद खान गोलू टेकाम अकरम खान प्रमुख रूप से है।