पनियाला-नारनौल नेशनल हाईवे पर दो ट्रेलरों के बीच हुई भिड़ंत एक ट्रेलर के परखच्चे उड़े, चालक घायल
जयपुर , 08 अप्रैल

State had crime Rajasthan मोहम्मद इक़बाल रंगरेज जयपुर पनियाला-नारनौल नेशनल हाईवे स्थित ग्राम गोनेड़ा के पास शुक्रवार दोपहर दो ट्रेलरों के बीच हुई भिड़ंत के साथ एक बड़ी दुर्घटना हुई। हादसे की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा है कि एक ट्रेलर (चेचिस) के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरबंश पुत्र दिलीप कुमार निवासी गोविंदगढ़ ट्रेलर लेकर नारनौल से पनियाला की ओर आ रहा था।
ग्राम गोनेड़ा के पास हाईवे के किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। हाईवे पर ट्रैफिक कम था और हरबंश के ट्रेलर की गति काफी तेज थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोनेड़ा पुलिया क्रॉस करते ही अचानक हरबंश का ट्रेलर लहराने लगा और तेज गति से ट्रेलर सीधे हाईवे पर खड़े दूसरे ट्रेलर के पीछे घुस गया। तेज धमाके के साथ हुए इस हादसे को देख आसपास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
ट्रेलर का अगला हिस्सा छिन्न-भिन्न होकर बिखर गया। कुछ टुकड़े काफी दूर छिटककर जा गिरे तो वहीं चालक हरबंश भी छिटक कर हाईवे पर गिर पड़ा। लोगों ने तुरंत उसे उठाकर छाया में लिटाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। माना जा रहा है कि ड्राईवर को नींद की झपकी आ जाने से यह हादसा हुआ।