अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कोटपूतली थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही
3 किलो 625 ग्राम अफीम का परिवहन करते पति-पत्नी सहित तीन को किया गिरफ्तार
अफीम के परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी को किया जप्त

State had crime Rajasthan मोहम्मद इक़बाल रंगरेज जयपुर कोटपूतली, 08 अप्रैल
स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ परिवहन के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक पति-पत्नी के जोड़े सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ सवाई सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 7 अप्रैल की रात्रि को राजमार्ग स्थित पूतली कट पर एसआई सुशीला के नेतृत्व में पुलिस के गश्ती जाप्ते द्वारा नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।
रात्रि करीब 10 बजे कोटपूतली बस स्टैण्ड की ओर से एक स्कुटी को महिला चलाते हुए आ रही थी। जिसके पीछे दो व्यक्ति बैठे हुए थे। वहीं एक व्यक्ति की पीठ पर काले रंग का बैग भी लटका हुआ था। पुलिस ने महिला को रूकवाना चाहा तो वह जाप्ते को देखकर स्कुटी को प्रागपुरा की ओर भगाकर ले जाने लगी।
जिसको पुलिस ने पीछा कर रूकवाकर जाँच की तो महिला व दो व्यक्तियों के पास से बैग में करीब 3 किलो 625 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम पाई गई। इस पर पुलिस ने महिला पूनम देवी (32) पत्नी भीबसिंह उर्फ पूरण जाट एवं उसके पति भीबसिंह उर्फ पूरण (35) पुत्र सोणाराम जाट दोनों निवासी ढ़ाणी काला सिकरा, तन पांछुडाला, थाना प्रागपुरा (जयपुर) एवं दीपक कुमार (25) पुत्र कन्हाई कोरी निवासी तेतरिया थाना पत्थलगढ़ा जिला चतरा (झारखण्ड) को गिरफ्तार करते हुए वारदात में प्रयुक्त की गई स्कुटी को जप्त कर लिया।
साथ ही इस सम्बंध में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए जाँच शुरू कर दी है। इस सम्बंध में एसएचओ सवाई सिंह ने बताया कि मुल्जिम दीपक कुमार झारखण्ड का रहने वाला है जो अफीम को सस्ते दामों पर खरीद कर तस्करी करते हुए महंगे दामों पर बेचता है। वह पिछले तीन वर्षो से झारखण्ड से अफीम की तस्करी कर यहांँ दुसरे मुल्जिम भीबसिंह को बेचा करता था। जो कि यहाँ के आसपास के लोगों को सप्लाई करता है। दीपक कुमार अन्तर्राज्यीय तस्करी के कोरियर गिरोह के लिए काम करता है
जो झारखण्ड में अपने सरगना परमेश्वर डांगी पुत्र रूपलाल निवासी चौपारण, झारखण्ड से सस्ते दामों पर अफीम खरीदकर राजस्थान समेत पंजाब व हरियाणा में महंगे दामों में बेचता है। पुलिस ने मुल्जिम भीबसिंह की सूचना पर उसके घर से तलाशी में अफीम के लिए दीपक कुमार को देने हेतु 3 लाख 25 हजार रूपयों की रकम भी बरामद की है। जप्त की अफीम की बाजार किमत करीब 8 लाख रूपये बताई जा रही है।अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कोटपूतली थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
3 किलो 625 ग्राम अफीम का परिवहन करते पति-पत्नी सहित तीन को किया गिरफ्तार
अफीम के परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी को किया जप्त