गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
(इंडियन टी वी न्यूज़ )
पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल व सशस्त्र सीमा बल के साथ भारत-नेपाल सीमा पर पैदल गश्त एवं नेपाल पुलिस से वार्ता की गयी, साथ ही इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस एवं एसएसबी के साथ संयुक्त पैदल गश्त
संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग, सतत निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सीमा पर स्थापित चेक पोस्ट, पिकेट ड्यूटी, रात्रि गश्त एवं निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण
नेपाल पुलिस के साथ समन्वय संवाद स्थापित
सीमा सुरक्षा, तस्करी, अवैध आवागमन एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा
द्विपक्षीय समन्वय, सूचना आदान-प्रदान एवं संयुक्त कार्रवाई को और सुदृढ़ करने पर बल
इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट (ICP) का निरीक्षण कर सुरक्षा, चेकिंग प्रक्रिया एवं आवागमन नियंत्रण व्यवस्था का जायजा
पुलिस अधीक्षक, बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस बल एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) के साथ भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में गहन निगरानी रखते हुए आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। महोदय द्वारा सीमा पर स्थापित चेक पोस्टों, पिकेट ड्यूटी, रात्रि गश्त एवं निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण कर सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा गश्त व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं उनसे सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की गई।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नेपाल पुलिस के साथ समन्वय संवाद स्थापित कर सीमा सुरक्षा, अवैध आवागमन, तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के संबंध में चर्चा की गई। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के मध्य बेहतर तालमेल एवं संयुक्त कार्रवाई को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। महोदय द्वारा स्थानीय पुलिस एवं एसएसबी बल को निर्देशित किया गया कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में प्रभावी निगरानी बनाए रखें तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखें।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट (ICP) का निरीक्षण किया गया, जहां पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश/निकास नियंत्रण, चेकिंग प्रक्रिया, यातायात प्रबंधन एवं तैनात कार्मिकों की ड्यूटी का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अंतरराष्ट्रीय आवागमन को सुगम बनाते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें।