कैमोर। कैमोर में ओवरलोडेड हाईवा वाहन द्वारा हाईमास्क लाइट के पोल को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में अब कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। नगर परिषद द्वारा अब तक FIR दर्ज न किए जाने से नाराज़ कैमोर पत्रकार संघ ने ट्रक मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीएमओ को ऑनलाइन माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
मामला कैमोर के थ्री आर पार्क के समीप का है, जहां एक ओवरलोडेड हाईवा वाहन ने हाईमास्क लाइट के पोल को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाखों रुपये की लागत से लगा पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद नगर परिषद को कई बार FIR दर्ज कराने के लिए कहा गया, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो ट्रक चालक और न ही ट्रक मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई।
इसको लेकर कैमोर पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनिल चालवा ने पत्रकारों की उपस्थिति में नगर परिषद कैमोर के सीएमओ मनीष परते को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि हाईमास्क लाइट को क्षति पहुंचाने वाले वाहन के ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
पत्रकार संघ ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आगे आंदोलन किया जाएगा।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट