भोपाल पत्रकारिता वह शक्ति है जो लोकतंत्र की नींव को सशक्त बनाती है और जन-जन की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुँचाती है।
आज के इस बदलते दौर में, जब सूचनाओं की गति अत्यंत तेज हो चुकी है, ऐसे समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी कलम सदा सत्य, निष्पक्षता और जनहित के पक्ष में चले। पत्रकारिता का मूल उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करना, सकारात्मक दिशा देना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है।
उक्ताशय का उद्बोधन आगर जिले के बड़ौद में जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश के राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रांताध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना ने दिया।
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) की बड़ौद इकाई के तत्वावधान में आयोजित गरिमामयी राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री महावीर जैन विद्या मंदिर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पत्रकारिता की शुचिता और समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रमुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन –
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जम्प के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना, राष्ट्रीय महासचिव नवीन आनंद जोशी, एडिशनल एसपी रविन्द्र कुमार बोयट, एसडीएम मिलिंद ढोके, और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
पत्रकार समाज का सशक्त स्तंभ:-
आयोजन को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना, डॉ नवीन आनंद जोशी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयट, अनुविभागी अधिकारी मिलिंद ढोके, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला आदि वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है। निष्पक्षता, निडरता और सत्यनिष्ठा ही पत्रकारिता की असली शक्ति है। बदलते दौर में जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। शासन-प्रशासन तक आमजन की आवाज पहुँचाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रमुख पदाधिकारियों की रही उपस्थिती
इस कार्यक्रम में डॉ कमल आलोक प्रसाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता बीएसपीएस, प्रांतीय महासचिव महेंद्र शर्मा, प्रांतीय संगठन सचिव राहुल सक्सेना, हर्ष नायक, प्रांतीय सचिव अमित रैकवार, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्याम निगम, विधिक सलाहकार मनोजलाल अहिरवार, भोपाल संभागीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, भोपाल महिला संभागीय अध्यक्ष हिना मंसूरी, ग्वालियर संभागीय महासचिव रोहित सक्सेना, भोपाल संभागीय उपाध्यक्ष शुभम जैन के अतिरिक्त नेहा पांडेय, भोपाल जिला महासचिव रविन्द्र वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष देवेश चित्रांशी, रघुवीर प्रजापति, रामनिवास शर्मा, राधेश्याम यादव, कविता वर्मा, लक्की श्रीवास्तव, तनुश्री राठौड़ उपस्थित रही।
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान-
समारोह में न केवल प्रदेश भर से आए पत्रकारों का सम्मान किया गया, बल्कि आगर मालवा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा गया।
सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से प्रशासनिक अधिकारी में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, एसपी विनोद कुमार सिंह, एएसपी रविंद्र बोयट, और एसडीएम मिलिंद ढोके, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला के साथ ही
अन्य क्षेत्र: शिक्षा, समाज सेवा, खेल, और कला क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाएं को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
पत्रकार भवन के लिए सौंपा ज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार प्रतिनिधियों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए एसडीएम मिलिंद ढोके को शहर में ‘पत्रकार भवन’ निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने इस मांग पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जम्प के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ का विशेष योगदान रहा। विशेषकर प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरीश सक्सेना, संभागीय अध्यक्ष अमजद खान, संभाग उपाध्यक्ष साबिर शेख,
जिला अध्यक्ष महेंद्र जैन, महासचिव पिंटू बैरागी, सचिव फकरुद्दीन मुल्तानी।
ब्लॉक अध्यक्ष शुभम भावसार, सुनील चौहान, विनोद माली, आरिफ मुल्तानी, और अयूब मंसूरी आदि ने विशेष योगदान दिया ।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, आगंतुक पत्रकारों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट