राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। शहर के साहित्यिक परिवेश में आत्मीयता और सम्मान का एक सुखद दृश्य देखने को मिला, जब कवि सुरेश सोनी ऋतुराज के काव्य संग्रह ‘अनुभूति’ के विमोचन समारोह में शामिल होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार राजेंद्र सिंह ठाकुर के निवास पर आशीष सोनी ने पहुंचकर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आशीष सोनी ने राजेंद्र सिंह ठाकुर को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए काव्य संग्रह ‘अनुभूति’ की प्रति भी सप्रेम भेंट की। उन्होंने समारोह में उनकी उपस्थिति और साहित्य के प्रति उनके योगदान के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की।
बताया गया कि इस प्रकार के संवाद और सम्मान से न केवल साहित्यकारों के बीच आपसी जुड़ाव मजबूत होता है, बल्कि शहर का साहित्यिक वातावरण भी समृद्ध होता है। कार्यक्रम को लेकर साहित्य प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल देखा गया।