राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनज़र जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कलेक्टर आशीष तिवारी को ज्ञापन सौंपकर शहर के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में तापमान 40 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे हालात में छोटे बच्चों का स्कूल जाना जोखिम भरा साबित हो सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशासन से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय समय की आवश्यकता है।
इस दौरान कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की।