रिपोर्टर: जाकिर झंकार, आहवा (डांग)
डांग जिले के बारीपाड़ा (शामगहाण) अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्रचार्य के आशीर्वाद से की जा रही है।
दिनांक:05 मई, 2026
समय: दोपहर 2:00 बजे से
भव्य पालकी यात्रा, हरिपाठ, संध्या आरती और विशेष धार्मिक अनुष्ठान।
इस पावन अवसर पर नाणिजधाम के प्रसिद्ध प्रवचनकार *सूर्यकांत माली महाराज* विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और भक्ति मार्ग का बोध कराएंगे। उनका प्रवचन मुख्य रूप से इस विषय पर केंद्रित रहेगा कि:
“सांसारिक जीवन जीते हुए भक्ति कैसे की जाए और भक्ति के माध्यम से जीवन को उत्तम व सार्थक कैसे बनाया जाए।”
इस कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। बारीपाड़ा सेवा केंद्र द्वारा कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों-शोरों से की जा रही हैं। सेवा केंद्र की ओर से सभी धर्मप्रेमी जनता और श्रद्धालुओं को इस आध्यात्मिक आयोजन में उपस्थित रहने का भावपूर्ण निमंत्रण दिया गया है।