पन्ना शहर की इनपुरी कॉलोनी में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कई दिनों से एक भारी विशाल पेड़ सड़क पर गिरा पड़ा है, लेकिन अब तक प्रशासन ने उसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की।
इस गिरे हुए पेड़ के कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों और पैदल चलने वालों पर हर वक्त हादसे का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय या बारिश में यह पेड़ दिखता नहीं है, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शासन-प्रशासन इस खतरे को क्यों नजरअंदाज कर रहा है? कई दिन बीत जाने के बाद भी पेड़ को न हटाया जाना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस पेड़ को हटाकर रास्ता साफ किया जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
रिपोर्ट: मानस अवस्थी इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल, पन्ना