राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद जिले में जश्न का माहौल देखने को मिला। चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा जिला कार्यालय कटनी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक जीत का उत्सव मनाया।
जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी और पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, संगठन की सशक्त रणनीति और केंद्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों को दिया। कार्यालय परिसर में “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह परिणाम देशभर में भाजपा के प्रति बढ़ते जनविश्वास और विकास आधारित राजनीति की जीत का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए राष्ट्रहित में कार्य करती रहेगी।