गोंदिया
जिले में नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को स्थानीय अपराध शाखा ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से करीब 2 लाख 75 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है।
देवरी थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक को आरोपी ने मदद के बहाने रोका और उसके पास मौजूद नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद मोबाइल में मौजूद गूगल पे ऐप का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए भी रकम निकाली गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के रायपुर, छत्तीसगढ़ में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत रवाना हुई। पुलिस ने आरोपी अयान अब्दुल करीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के पास से रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक, नकद रकम और आईफोन मोबाइल सहित कुल 2 लाख 75 हजार रुपए का सामान जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपी को आगे की जांच के लिए देवरी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस कार्रवाई से हाईवे पर सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
संवाददाता
तामेश्वर पंधरे संभाग ब्यूरो चीफ नागपुर