मेजा खास, प्रयागराज।
मेजा खास स्थित शिवा स्वीट्स हाउस पर ग्राहक को कथित तौर पर दो दिन पुराना लौंगलता दिए जाने का मामला सामने आया है। ग्राहक के परिजनों के अनुसार, मिठाई घर ले जाने के बाद पॉलीथिन खोलने पर उसमें से अजीब तरह की गंध आ रही थी। मिठाई का थोड़ा हिस्सा चखने पर स्वाद भी सामान्य नहीं लगा।
परिजनों का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वे दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने मिठाई के दो दिन पुरानी होने की बात स्वीकार की। इसके बाद परिजनों ने मिठाई की गुणवत्ता और ग्राहकों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने से पहले उनकी जांच किए जाने को लेकर नाराजगी जताई।
मामले में दुकान की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। सामने आई तस्वीरों में दुकान पर जलेबी खुले में रखी दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में रखे खाद्य पदार्थों पर धूल-मिट्टी और अन्य गंदगी पड़ने की आशंका रहती है, जिससे खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा होती है।
मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी विवेक तिवारी से फोन के माध्यम से किए जाने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से दुकान में रखी मिठाइयों की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों के रखरखाव तथा साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।
दुकान संचालक: बबलू प्रजापति, शिवा स्वीट्स हाउस।
हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी रिपोर्टर