राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।
देशभर में सामने आए NEET पेपर लीक मामले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा शनिवार को सुभाष चौक में विशाल मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार एवं शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल और तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक एवं युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थी वर्षों तक कठिन परिश्रम, संघर्ष एवं आर्थिक परेशानियों के बीच NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और विश्वास पर सीधा प्रहार हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता कमजोर हो रही है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाया जा रहा है।
एड. अमित शुक्ला ने केंद्र सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल परीक्षा प्रणाली को प्रभावित नहीं करतीं, बल्कि लाखों युवाओं के आत्मविश्वास और सपनों को भी तोड़ने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों एवं न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
मशाल जुलूस के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों एवं वक्ताओं ने एक स्वर में युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम में प्रियदर्शन गौर, रजनी वर्मा, राकेश जैन कक्का, जालेम यादव, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, अंशु मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, रमाकांत दुबे, विजय मंगल चौधरी, मुकेश परोहा, श्याम यादव, ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा, रणजीत सिंह, प्रहलाद यादव, रविंद्र कुंदरा, सुरजीत सिंह, नारायण निषाद, माया चौधरी, हेमा शर्मा, मंगल सिंह, जहांरा बेगम, हाजी गुलाम जाफर, राहुल पटेरिया, कपिल रजक, अजय खटीक, गोलू राजेंद्र चौधरी, मुकेश बर्मन, ललित सोनी, कमल पांडे, ब्रजेश मौर्य, पवन बर्मन, सलाहुद्दीन, रमेश मिश्रा, हर्षित मिश्रा एवं चिंतामन तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।