बिहार में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसा खुलासा किया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है मुजफ्फरपुर से पाकिस्तान कनेक्शन जुड़ने की खबर ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी है। बिहार ATS यानी आतंकवाद निरोधक दस्ता ने मुजफ्फरपुर जिले के रतनपुर गांव में छापेमारी कर मोo मुस्तफा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है जिस पर पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्कर शाहजाद मद्दी गैंग से जुड़े होने का आरोप है। ATS के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था और पाकिस्तान हैंडलर के लगातार संपर्क में था। जांच एजेंसियों ने जब मोबाइल की गहराई से जांच की तो कई चौंकाने वाले डिजिटल सबूत हाथ लगे। मोबाइल से संवेदनशील और रणनीतिक जगहों के वीडियो, तस्वीरें और लोकेशन शेयरिंग से जुड़े डाटा बरामद किए गए हैं।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह
संवादाता