इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर मोहम्मद इकराम
साहनपुर पुलिस चौकी में आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन शाकिर दिश वाले ने किया।
इस अवसर पर साहनपुर नगर पंचायत चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा के मौके पर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्ण पालन करें तथा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के अवशेष नगर पंचायत की गाड़ियों में ही डालें तथा ब्लड को नालियों में न बहने दें, बल्कि उसे उचित स्थान पर दफना दें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर नगर पंचायत के सभासदों, चेयरमैन या कर्मचारियों को तुरंत अवगत कराएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें।
बैठक में चौकी इंचार्ज एवं सब इंस्पेक्टर कुलवीर ने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी शिकायत या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने सभी से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
इस मौके पर सब इंस्पेक्टर मोनू, अज़ीम, शाकिर, शाहिद मेंबर, फुरकान मेंबर, इक़बाल मेंबर, ईदगाह के सचिव मास्टर फराहीम, फैयाज अहमद, नौशाद सरवरी, फहीम, नवाब, लईक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।