इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी
पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी(IPS)द्वारा जिले में गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही एवं आगामी त्योहारों के मद्देनज़र आम जनता को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने हेतु निरंतर निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अति.पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डूण्डासिवनी निरीक्षक चैनसिंह उइके द्वारा गुंडा-बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण एवं पुलिस कार्यवाही
दिनांक 25/05/2026 को प्रार्थी नवल गोस्वामी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट को लेकर बरघाट नाका के पास थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा गुंडा-बदमाश युवराज उर्फ बहादुर तेकाम एवं उसका साथी समीर वस्तवार ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की शराब पीने के लिए पैसे मांगे तथा पैसे न देने पर मारपीट की।
रिपोर्ट पर थाना डूण्डासिवनी में अपराध क्रमांक 266/2026 धारा 296, 119(1) 115(2)351(2)3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को जिला जेल सिवनी में निरुद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1.युवराज उर्फ बहादुर तेकाम उम्र 21 वर्ष निवासी गोंडी मोहल्ला डूण्डासिवनी जिला सिवनी
2.समीर उर्फ आर्यन वस्तकार उम्र 22 वर्ष निवासी गोंडी मोहल्ल थाना डूण्डासिवनी जिला सिवनी
सराहनीय कार्य:उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में समस्त थाना डूण्डासिवनी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।