बिजनौर
इंडियन टीवी से स्टेट हेड मयंक यादव की रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर का अवैध वसूली करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में अफसर झोलाछाप डॉक्टर से पांच हजार की रिश्वत लेते दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो नजीबाबाद तहसील के समीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात नोडल अफसर डॉक्टर प्रमोद देशवाल का बताया जा रहा है। वीडियो में आरोपी डॉक्टर से कहा जा रहा है कि “तेरे पास तीन-तीन चक्कर लगाने पड़ते हैं”।
मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम जसजीत कौर ने जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।