मधवापुर प्रखंड कृषि कार्यालय उस वक्त रणभूमि बन गया जब बीज वितरण के दौरान शुरू हुआ विवाद जानलेवा हमले तक पहुंच गया। सरकारी कार्यालय परिसर में सहायक तकनीकी प्रबंधक पर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई
बताया जा रहा है कि बीज वितरण के दौरान एक किसान को मुफ्त बीज देने से इनकार किया गया था इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ आरोप है कि बीज विक्रेता लालू यादव और उनके पुत्र अभिषेक कुमार ने पहले कार्यालय कर्मी के साथ धक्का-मुक्की की और फिर गला दबाकर जान मारने का प्रयास किया
घटना के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायल अधिकारी की जान बचाई गंभीर हालत में घायल अधिकारी को इलाज के लिए भेजा गया
मामले की जानकारी मिलते ही मधुबनी पुलिस हरकत में आई और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
मधवापुर थाना कांड संख्या-79/26 दर्ज
आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में केस
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सरकारी कार्यालय में खुलेआम हमला होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी बड़े सवाल उठने लगे हैं इलाके में घटना को लेकर भारी चर्चा है
ईश्वर कुमार झा
इंडियन टीवी न्यूज़ स्पेशल रिपोर्टर (ऑल इंडिया)