औरास, उन्नाव।
सिद्धपीठ माँ मंशादेवी मंदिर, पूराचाँद औरास में 1 जून 2026 से 21 कुण्डीय श्री नरसिंह भगवान महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन शुरू हुआ।
कार्यक्रम मनकामेश्वर पुरी जी महाराज, पहाड़ी बाबा एवं श्री श्री महंत श्रीनिवास पुरी जी महाराज, श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।
आयोजन की शुरुआत 1 जून सोमवार को प्रातः 8 बजे भव्य शोभा यात्रा से हुई। 2 जून को बेदी रचना व मंडप प्रवेश के पश्चात 3 जून बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत प्रारंभ होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तथा रात्रि 8 से 10 बजे तक होगी।
नारदानन्द आश्रम के कमलेश्वर मिश्रा कथा व्यास होंगे, जबकि नैमिषारण्य के सुनील मिश्रा यज्ञाचार्य के रूप में 21 कुंडों पर महायज्ञ संपन्न कराएंगे।
9 जून मंगलवार को पूर्णाहुति, विशाल भण्डारा एवं रात्रि 8 बजे से लखनऊ के वृजेन्द्र वियोगी और औरास की कल्पना मौर्या के जवाबी कीर्तन के साथ समापन होगा।
आयोजन में अविनाश सिंह, पंकज, विजय सिंह श्रीवास्तव, श्रीकेशन सिंह, भवानी सिंह सहित समस्त कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
औरास में 1 जून से नरसिंह महायज्ञ एवं भागवत कथा
औरास। पूराचाँद स्थित माँ मंशादेवी मंदिर में 1 से 9 जून तक 21 कुण्डीय नरसिंह महायज्ञ व भागवत कथा होगी। कथा व्यास कमलेश्वर मिश्रा व यज्ञाचार्य सुनील मिश्रा होंगे। कार्यक्रम जूना अखाड़े के महंत श्रीनिवास पुरी जी महाराज के सानिध्य में होगा। 9 जून को भण्डारा व जवाबी कीर्तन होगा। अमन सिंह जिला उन्नाव